Sat, 20 Jun 2026

शोभा भगत तथा आशा रानी समराय ने मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

जालंधर आज तिथि 23 जनवरी (सोनू) : आम आदमी पार्टी की जालंधर महि   ला अध्यक्ष शोभा भगत तथा जालंधर वेस्ट की को-ऑर्डिनेटर आशा रानी समराय ने पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एक औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तार से बातचीत की गई, और महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप  के बारे मे जानकारी दी 
और महिलाओं को आत्मनिर्भर बन कर अपना और अपने बच्चों, और घर को चलाने में कैसे, आम आदमी पार्टी की सरकार आप भी मदद करेगी । इस के बारे अपना कोई कारोबार कैसे सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद से किया जा सकता है बहुत बढ़िया ढंग से बताया 
और जिस सेल्फ हेल्प ग्रुप  के फंड रुके थे, वो भी दिलवाए गए 
जिस से सब के चेहरों पर रौनक आ गई। हम जल्द ही घर बैठी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस संबंध में शोभा भगत और आशा रानी समराय ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पंजाब की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभारी के समक्ष रखा गया, जिन पर श्री मनीष सिसोदिया ने गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात में जनता को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आम आदमी पार्टी हर स्तर पर लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए यह भी कहा गया कि पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य पंजाब में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।
शोभा भगत व आशा रानी समराय ने कहा कि पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े विषयों को लगातार उठा रहा है और इसी कड़ी में प्रभारी से यह मुलाकात की गई, ताकि समस्याओं का समाधान तेजी और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उनके द्वारा रखे गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों एवं पार्टी नेतृत्व के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि प्रदेश को विकास की राह पर और अधिक मजबूत किया जा सके।


440

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167973