Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : जम्मू में भारतीय सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 जख्मी

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेना की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त वाहन में कुल 21 जवान सवार थे।

11 गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया
हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 जवानों को तुरंत उधमपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सेना के अधिकारियों के अनुसार यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उपराज्यपाल ने बताया कि घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके बेहतरीन इलाज के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268733

Share this Post