Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिमला–रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा आरंभ, जनजातीय किन्नौर को मिली नई हवाई सुविधा

News Riders Tv: 21 जनवरी 2026
जनजातीय जिला किन्नौर के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में शिमला–रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ आईटीबीपी हेलीपैड तक उड़ान भरकर इस सेवा की शुरुआत की।

मंत्री ने बताया कि इस हेली टैक्सी सेवा से किन्नौर में उच्च स्तरीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर बर्फीले मौसम के दौरान, लोगों को त्वरित राहत और सुविधा मिल सकेगी। यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी और इसका किराया ₹4000 निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सीमावर्ती और जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे उनकी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर आईटीबीपी हेलीपैड रिकांगपिओ में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा खंड की अध्यक्षा ललिता पंचारस, इंटक राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह नेगी, जिला इंटक अध्यक्ष मानचंद नेगी, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263209

Share this Post