Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आरती राजपूत ने कहा मान सरकार पंजाब में मीडिया की आजादी और पारदर्शिता को दबाने का कार्य कर रही है

News Riders Tv: मानव अधिकार परिषद भारत आम आदमी पार्टी की सरकार की हिंद समाचार समूह पर कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही ने संविधान के चौथे स्तंभ मीडिया के संवैधानिक मूल्यों का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि आप नेता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना चाहते है जो किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार परिषद भारत आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर सरकार की इस धक्केशाही के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि लगातार मीडिया की आवाज़ दबाने वाली प्रदेश सरकार की इस ओछी हरकत से पंजाब सरकार की घटिया कार्यप्रणाली जगजाहिर हो चुकी हैं। पंजाब केसरी के हक में मानव अधिकार परिषद भारत की पूरी टीम खड़ी है और मौजुदा सरकार पंजाब में किस तरह से मानव के अधिकारों का हनन कर रही है और तानाशाही राज चला रही है भारत के मुख्य न्यायाधीश से मांग है कि  उनके द्वारा निष्पक्ष जांच की जाए और मान सरकार की तानाशाही पर नकेल लगाई जाए।
 चोपड़ा परिवार ने आंतकवाद के दौर में भी निर्भीक पत्रकारिता की और आंतकवाद का
डटकर मुकाबला किया था। इस दौरान उनके परिवार ने 2 सदस्य शहीद भी हो गए लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी कलम को नहीं रोका। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार परिषद भारत इस लड़ाई में हिन्द समाचार पत्र समूह के साथ प्रतिबद्धता से अपनी बात ऊपर तक लेकर जाएगा। पंजाब अध्यक्ष महिला सेल लखविंदर कौर, सचिव तेजेंदर कौर, जालंधर अध्यक्ष महिला सेल प्रिया कुमारी, जालंधर सचिव गुरमीत सिंह, जेपी पांडे सचिव एंटी क्राइम सेल,प्रबुल आदी प्रेस कॉन्फ्रेंस माई मोजुद रहे
*जारीकर्ता*--
*आरती राजपूत*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष*
*मानव अधिकार परिषद भारत*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268733

Share this Post