Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस ने बैग और उसमें रखा सारा सामान सुरक्षित पर्यटक को सौंप दिया

News Riders Tv: वाराणसी में एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक, जयकर उपाध्याय, का बैग रिक्शे से यात्रा करते समय खो गया था । यह घटना सोमवार को तब हुई जब वह मैदागिन से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे और मंदिर पहुंचने पर उन्हें बैग छूटने का एहसास हुआ।
​
बैग में एक महंगा एप्पल आईफोन, 20 हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान थे। पर्यटक ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी को जांच सौंपी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र एक घंटे के भीतर बैग को ढूंढ निकाला।
​
पुलिस ने बैग और उसमें रखा सारा सामान सुरक्षित पर्यटक को सौंप दिया। अपना खोया हुआ सामान इतनी जल्दी वापस पाकर ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268733

Share this Post