Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर फॉर्च्यूनर फायरिंग केस: चंडीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर के बाद तीन गैंगस्टर दबोचे

 

जालंधर में फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जब पुलिस ने संदिग्ध कार को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

11 राउंड फायरिंग, कॉन्स्टेबल सुरक्षित

करीब 11 राउंड चली फायरिंग के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल की छाती पर गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बड़ा हादसा टल गया। मुठभेड़ में दो गैंगस्टर घायल हो गए, जबकि तीसरे को बिना चोट के पकड़ लिया गया।

कई राज्यों में वारदातों का रिकॉर्ड

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी जालंधर में फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग, चंडीगढ़ में कैमिस्ट शॉप पर गोलीबारी और मोहाली व जयपुर में कार छीनने की कोशिशों में शामिल रहे हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे।

50 लाख की फिरौती मांगने पहुंचे थे आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी मंगलवार सुबह एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218684

Share this Post