Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मां से बात के कुछ घंटे बाद इंग्लैंड में पंजाबी युवक की मौत, परिवार में मातम

गुरदासपुर के दीनानगर निवासी एक युवक की इंग्लैंड के बर्मिंघम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह मामला 11 जनवरी को सामने आया, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मृतक के शव को भारत वापस लाने में मदद की अपील की है।

रोजगार के लिए 5 साल पहले गया था इंग्लैंड
मृतक युवक के पिता पवन कुमार ने बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा नमन खुल्लर करीब पांच साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए इंग्लैंड गया था। नमन बर्मिंघम में रहकर एक पाकिस्तानी महिला के अधीन डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। उन्हें 11 जनवरी को फोन के माध्यम से बेटे की मौत की सूचना दी गई।

नमन ने 10 जनवरी की रात अपनी मां और दोनों भाइयों से फोन पर बातचीत की थी। उसने बताया था कि वह काम खत्म कर अपने कमरे में लौट आया है। इसके बाद अगली सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
पिता पवन कुमार ने बताया कि वह चाय बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और नमन ही घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। परिवार में दो छोटे बेटे हैं, जो एक मोबाइल की दुकान पर काम करते हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

शव भारत लाने के लिए सांसद से मांगी मदद
अपने बेटे के शव को भारत लाने के लिए पवन कुमार ने गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिखकर सहायता की गुहार लगाई है। परिवार ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post