Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में टोल प्लाजा को लेकर बड़ा फैसला, 4 घंटे तक बिना टैक्स सफर

पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने राज्य के सभी टोल प्लाजा चार घंटे के लिए फ्री करने का ऐलान किया है। मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर सभी टोल प्लाजा पर धरना देने का फैसला लिया है। इसके तहत सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

लंबे संघर्ष का हवाला, केंद्र पर आरोप
कौमी इंसाफ मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सिख बंदियों की रिहाई को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इसी के विरोध में प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला लिया गया है। इस आंदोलन को कई किसान संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

किसान यूनियनों का भी समर्थन
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा और समराला के पास स्थित नीलो टोल प्लाजा को चार घंटे के लिए फ्री करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के कार्यकर्ता कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ मिलकर हर टोल प्लाजा पर मौजूद रहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234319

Share this Post