Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राउरकेला के पास क्रैश लैंडिंग! 9-सीटर विमान के आगे का हिस्सा तबाह, DGCA अलर्ट

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को इंडिया वन एयर के 9-सीटर विमान को तकनीकी खराबी के चलते फोर्स लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना दोपहर करीब 1:20 बजे राउरकेला से लगभग 15 किलोमीटर दूर जाल्दा इलाके में हुई। विमान में उस समय चार यात्री और दो पायलट सवार थे। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी फ्लाइट
अधिकारियों के अनुसार कमर्शियल विमान VT-KSS ने दोपहर 12:27 बजे भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। करीब 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। हालात को भांपते हुए पायलट ने तुरंत MAYDAY कॉल दी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले इलाके में विमान की फोर्स लैंडिंग कराई गई।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल इस हादसे की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं और विमान का ब्लैक बॉक्स रिकवर किया जा रहा है, जिससे तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि VT-KSS विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा विमान के दोनों विंग्स को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया था।

DGCA को दी गई जानकारी 
ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी.बी. जेना ने बताया कि क्रैश हुआ विमान A-1 कैटेगरी का है। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विमान में सवार यात्री और पायलट
विमान में सवार यात्रियों में अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सविता अग्रवाल और सुशांत कुमार बिस्वाल शामिल थे। वहीं विमान का संचालन पायलट तरुण श्रीवास्तव और नवीन खंगार कर रहे थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234312

Share this Post