Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में लग्जरी कारों के शोरुम पर फायरिंग, बाइक पर आए थे हमलावर

लुधियाना में दिनदहाड़े एक लग्जरी कार शोरुम को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। बाइक पर सवार हमलावर शोरुम के सामने रुके और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के दौरान कई गोलियां शोरुम में खड़ी कारों के शीशों पर लगीं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से शोरुम में मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए।

रॉयल लीमो शोरुम बना निशाना
जानकारी के अनुसार यह घटना मुल्लांपुर के पास बद्दोवाल स्थित रॉयल लीमो लग्जरी कार शोरुम में हुई। फायरिंग के बाद हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम की एक पर्ची भी मौके पर फेंकी। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

पुलिस मौके पर, फिरौती की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला फिरौती से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शोरुम स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि किसी धमकी या कॉल से जुड़ी जानकारी सामने आ सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिससे हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने के रास्तों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post