Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में फेक न्यूज का भंडाफोड़, गीता जेलदार ने आरोपी को पकड़ा

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक गीता जेलदार ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने वाले एक व्यक्ति का पर्दाफाश किया है। यह युवक लंबे समय से नामी कलाकारों और जानी-मानी हस्तियों की मौत से जुड़ी झूठी खबरें और फेक वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। गीता जेलदार ने आरोपी को पकड़कर उसकी सच्चाई सार्वजनिक की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

3-4 साल से चला रहा था फर्जी सोशल मीडिया पेज
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले तीन से चार वर्षों से एक फर्जी सोशल मीडिया पेज चला रहा था। उसने माना कि वायरल किए जा रहे सभी वीडियो वही खुद बनाता था और उनमें इस्तेमाल की गई आवाज भी उसी की होती थी। इन वीडियो के जरिए वह जानबूझकर सनसनी फैलाने और लोगों का ध्यान खींचने का काम कर रहा था।

नामचीन कलाकारों की मौत की फैलाई गईं अफवाहें
आरोपी ने कई बड़े कलाकारों और हस्तियों की मौत से जुड़ी झूठी खबरें फैलाईं। इनमें मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के निधन का दावा किया गया, वहीं गायक एमी विर्क की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ में मौत की फर्जी कहानी गढ़ी गई। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सड़क हादसे में मौत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़ी गलत खबरें भी फैलाई गईं। फेक न्यूज में दिलजीत दोसांझ और बब्बू मान जैसे बड़े नामों का भी इस्तेमाल किया गया।

वीडियो में आरोपी से सख्त सवाल, गीता जेलदार ने दी चेतावनी
सामने आए वीडियो में गीता जेलदार आरोपी से सख्ती से सवाल करते नजर आ रहे हैं। गायक ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से इस व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। गीता जेलदार ने साफ कहा कि अब इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अफवाहें फैलाने की हिम्मत न कर सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268013

Share this Post