Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

Vande Bharat समेत 15 से ज्यादा ट्रेनें लेट, जालंधर में यात्रियों का इंतजार हुआ लंबा

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और धुंध पड़ रही है। जिसने ट्रेनों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है। जिस कारण ट्रेनें 7-7 घंटे तक देरी से चल रही हैं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से जालंधर सिटी और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वंदे भारत एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की कई ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ा रहा।

देरी से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें

वंदे भारत एक्सप्रेस (12029) – सिटी स्टेशन, दोपहर 1 बजे (करीब 1 घंटा लेट)

वंदे भारत एक्सप्रेस (22487) – जालंधर कैंट, रात करीब 8 बजे (30 मिनट लेट)

वंदे भारत एक्सप्रेस (अमृतसर-दिल्ली) – जालंधर कैंट, करीब 25 मिनट लेट

आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) – सिटी स्टेशन, दोपहर 3.20 बजे (5 घंटे लेट)

अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस (14680) – जालंधर, करीब 3 घंटे लेट

मालवा एक्सप्रेस (12919) – जालंधर कैंट, शाम 6.30 बजे (8 घंटे लेट)

हेमकुंट एक्सप्रेस (14609) – जालंधर कैंट, दोपहर 3 बजे (सवा 2 घंटे लेट)

बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) – जालंधर कैंट, रात 10.15 बजे (सवा 3 घंटे लेट)

वैष्णो देवी स्पेशल (04081) – जालंधर कैंट, दोपहर 12 बजे (करीब 7 घंटे लेट)

पूजा एक्सप्रेस (12413) – जालंधर कैंट, सुबह 11 बजे (साढ़े 7 घंटे लेट)

देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस (14631) – करीब सवा घंटा लेट

स्वराज एक्सप्रेस (1271) – जालंधर कैंट, दोपहर 3.30 बजे (4 घंटे लेट)

जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) – सिटी स्टेशन, दोपहर 1.15 बजे के बाद (साढ़े 6 घंटे लेट)

सचखंड एक्सप्रेस – सिटी स्टेशन, सुबह 8.30 बजे (2 घंटे लेट)

वंदे भारत और शताब्दी रूट की ट्रेनें भी लेट
नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (12029) अपने निर्धारित समय दोपहर 12.06 बजे की बजाय करीब एक घंटे की देरी से दोपहर 1 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22487) लगभग आधा घंटा लेट होकर रात करीब 8 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंची। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब 25 मिनट देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।

जम्मू और वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें भी प्रभावित
पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नई दिल्ली से आने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) को लुधियाना से ही शॉर्ट टर्मिनेट कर वापस लौटा दिया गया। वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से दोपहर 3.20 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे लेट जालंधर पहुंची।

जम्मू, वैष्णो देवी और उत्तर भारत की ओर जाने वाली कई ट्रे


59

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155982