Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Year Ender 2025 : इन्फ्लुएंसर, मासूम, खिलाड़ी… कोई नहीं बचा, 2025 में हत्याओं ने पंजाब को तोड़ कर रख दिया

साल 2025 पंजाब के लिए ऐसा काला अध्याय बनकर सामने आया, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। यह साल कई परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गया। किसी ने बेटी खोई, किसी ने बेटा, तो कहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक के बाद एक सामने आए हत्याकांडों ने पंजाबियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर यह समाज किस दिशा में जा रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर मासूम बच्चियों, कबड्डी खिलाड़ियों और आम युवाओं तक-हिंसा ने किसी को नहीं बख्शा।

भाभी कमल कौर की बेरहमी से हत्या
10 जून 2025 को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला दिया। उनकी लाश आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुई। जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश अमृतपाल सिंह मेहरों ने रची थी, जो वारदात के बाद दुबई फरार हो गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अभी भी कानून की पहुंच से बाहर है।

होशियारपुर में 5 साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या
होशियारपुर के न्यू दीप नगर में 5 साल की मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जो नशे का आदी बताया गया। इस घटना ने पूरे पंजाब को गहरे सदमे में डाल दिया।

जालंधर में 13 साल की बच्ची की हत्या
जालंधर के पश्चिमी इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोप सहेली के पिता पर लगे, जिसने अपराध छिपाने के लिए बच्ची की जान ले ली। यह मामला लंबे समय तक लोगों के दिलों में डर और आक्रोश पैदा करता रहा।

शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या
भाजपा नेता शीतल अंगुराल के 17 वर्षीय भतीजे विकास की जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई गई।

RSS नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या
फिरोजपुर में वरिष्ठ RSS नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक नए संगठन ‘शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड’ ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने मुख्य शूटर बादल को एनकाउंटर में मार गिराया, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

अबोहर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में गैंगवार
अबोहर के तहसील कॉम्प्लेक्स में तारीख पर आए गोलू पंडित की गोलियों से हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि यह गैंगवार का नतीजा था। गैंगस्टर गग्गी लाहौरिया ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली।

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या
जगराओं के गांव गिदड़विंडी में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी का भाई अब भी फरार है। इस घटना ने खेल जगत में डर का माहौल पैदा कर दिया।

बठिंडा में ऑनर किलिंग: बेटी और दोहती की हत्या
बठिंडा के गांव विरक कलां में लव मैरिज करने वाली युवती और उसकी छोटी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोप युवती के पिता और भाई पर लगे, जिन्होंने ‘इज्जत’ के नाम पर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

गुरविंदर सिंह हत्याकांड
फरीदकोट के गांव सुखणवाला में प्रेम संबंधों के चलते गुरविंदर सिंह की हत्या कर दी गई। पत्नी और उसके प्रेमी ने पहले जहर दिया और फिर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

राणा बलाचौरिया की हत्या ने तोड़ी शादी की खुशियां
साल के अंत में मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी शादी को महज 10 दिन हुए थे। इस हत्याकांड ने खेल, राजनीति और आम लोगों सभी को झकझोर दिया। बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जोड़ा। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरपिंदर सिंह मिड्ढी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218819

Share this Post