Mon, 15 Jun 2026

पंजाब में में पैसे मांगने आए दोस्त को गोली मारी, पैर में लगने से घायल

पंजाब के बटाला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसे लेने पहुंचे एक युवक पर उसी के दोस्त ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस सनसनीखेज वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीड़ित की पत्नी ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में आरोपी को खुलेआम फायरिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है।

315 बोर राइफल से चली गोली 
बताया जा रहा है कि आरोपी ने 315 बोर राइफल से फायरिंग की, जिसमें पीड़ित की टांग में गंभीर चोट आई है। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर वहां मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।
घायल अमृतसर का रहने वाला है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

आरोपी की पहचान, पुलिस जांच में जुटी
फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान परमजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।


810

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166812