Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP विधायक भगोड़ा करार, पटियाला कोर्ट ने मांगी प्रॉपर्टी डिटेल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला की अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट ने विधायक की संपत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को तय की गई है।

रेप केस दर्ज होने के बाद हुए फरार
हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही विधायक फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए करनाल में दबिश दी थी, जहां पुलिस और विधायक के बीच झड़प की भी जानकारी सामने आई थी। इसके बाद से पठानमाजरा का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।

झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप
फरार होने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा सोशल मीडिया के जरिए ऑस्ट्रेलिया में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने वहां से पंजाबी टीवी चैनलों से बातचीत भी की थी। इंटरव्यू में विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

पठानमाजरा का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली टीम के खिलाफ बयान देने के कारण उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। हालांकि पुलिस और कोर्ट की ओर से इस मामले में सख्त रुख अपनाया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218808

Share this Post