Wed, 05 Aug 2026
Post Details

जालंधर में चाइना डोर पर पुलिस का शिकंजा, भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

जालंधर में बैन के बावजूद चाइना डोर की बिक्री एक बार फिर सामने आई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मेजर कॉलोनी स्थित एक घर में रेड कर भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके की एक कोठी में अवैध रूप से चाइना डोर बेची जा रही है, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

रेड के दौरान 25 गट्टू चाइना डोर बरामद
सूचना के आधार पर की गई रेड में पुलिस ने मौके से चाइना डोर से भरा एक बोरा बरामद किया, जिसमें कुल 25 गट्टू पाए गए। पुलिस ने सभी गट्टू जब्त कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले हुए हादसे के बाद बढ़ी सख्ती
गौरतलब है कि दो दिन पहले एक मोटरसाइकिल सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसमें उसका कान कट गया था। इस घटना के बाद युवक ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उसी के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में चाइना डोर पकड़ी गई है।

होलसेल नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग
शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को केवल छोटे विक्रेताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि चाइना डोर के होलसेल सप्लायरों और पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों का मानना है कि जब तक सप्लाई चेन की जड़ पर वार नहीं होगा, तब तक इस जानलेवा डोर पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191822