Sat, 20 Jun 2026

पंजाबियों के लिए खुशखबरी! अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

पंजाब के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब बरनाला रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज मिल गया है। इस फैसले का ऐलान रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद किया।

हाल ही में शुरू हुआ था वंदे भारत रूट
कुछ समय पहले ही फिरोजपुर से बठिंडा, पटियाला और दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी। हालांकि इस रूट पर ट्रेन शुरू होने के बावजूद बरनाला को स्टॉपेज नहीं दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। बरनाला को शामिल करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने लगातार आवाज उठाई थी।

भाजपा नेताओं की मांग मानी गई
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि बरनाला स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को अब स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

एक-दो दिन में शुरू होगा स्टॉपेज
बिट्टू ने भरोसा दिलाया कि अगले एक-दो दिनों में वंदे भारत ट्रेन बरनाला रेलवे स्टेशन पर रुकना शुरू कर देगी। गौरतलब है कि ट्रेन के पहले दिन बिना रुके गुजरने पर बरनाला स्टेशन पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था और नारेबाजी भी की थी।


670

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168169