Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ऑस्ट्रेलिया बॉन्डी बीच दहशत: पाकिस्तानी मूल के बाप-बेटे ने बरसाईं गोलियां, 16 की मौत, 45 घायल

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हमले को अंजाम देने वाले दोनों आतंकी बाप-बेटे हैं, जिनके पाकिस्तानी मूल के होने की आशंका जताई जा रही है। यह हमला उस समय किया गया, जब बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल मनाया जा रहा था।

मृतकों की संख्या 16 पहुंची, 10 साल की बच्ची भी शामिल
पुलिस ने बताया कि इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मृतकों में एक 10 साल की बच्ची और एक इजराइली नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जवाबी कार्रवाई में पिता ढेर, बेटा गंभीर
हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान 50 वर्षीय आतंकी साजिद अकरम को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 रेजिडेंट रिटर्न वीजा पर रह रहा था साजिद
ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि साजिद अकरम वर्ष 1998 में छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था। बाद में उसने वेरेना नामक एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी की और अपना वीजा पार्टनर वीजा में बदलवा लिया। इसके बाद वह लंबे समय से रेजिडेंट रिटर्न वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था, लेकिन उसके पास ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता नहीं थी।

पाकिस्तान से आने की आशंका, बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक
गृह मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि साजिद अकरम ऑस्ट्रेलिया में कहां से आकर बसा था, हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं, जिनमें उसके पाकिस्तान से आने की बात कही जा रही है। वहीं, उसका बेटा नवीद अकरम वर्ष 2001 में ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ था और वह ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234239

Share this Post