Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की चाकू घोंपकर हत्या, जान बचाने के लिए पानी मांगता रहा युवक

जालंधर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के 17 वर्षीय भतीजे विकास की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात शिवाजी नगर इलाके में हुई, जहाँ सड़क पर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

छाती पर किए तीन वार, पानी मांगते-मांगते तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों और मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, आरोपी युवक 'कालू' ने विकास की छाती में एक के बाद एक तीन बार चाकू से वार किए। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल विकास जान बचाने के लिए गली में भागा। उसने एक महिला से पीने के लिए पानी भी मांगा, लेकिन जब तक उसे पानी मिलता, वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ विकास को तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन रात करीब 11:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। विकास अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। घटना की खबर मिलते ही शीतल अंगुराल और उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल सहित कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।

शीतल अंगुराल का आरोप: नशे के कारण गई जान

अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम बिक रहा नशा इस हत्या की मुख्य वजह है। उन्होंने कहा, "मैं सुबह अपने भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था, अब घर जाकर क्या जवाब दूंगा?"

अंगुराल ने बताया कि हमलावर कालू के साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस फिलहाल कालू और उसके साथियों की तलाश कर रही है। थाना-5 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218646

Share this Post