Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Canada में 23 साल के पंजाबी नौजवान की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

कनाडा से एक दुखदायी खबर सामने आई है, जहां एक 23 साल के पंजाबी नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है और मलोट के ढाब गांव का रहने वाला था। वह 3 साल पहले ही अच्छे भविष्य के लिए कनाडा गया था।

कनाडा में करता था ड्राइविंग का काम
मृतक के चाचा व गांव के पूर्व सरपंच रघबीर सिंह ने बताया कि विक्रमजीत 3 साल पहले कनाडा गया था और ब्रैम्पटन में ट्रक ड्राइविंग का काम करता था। मंगलवार रात 2 बजे हमें पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी।

पूरे गांव में शोक की लहर
जैसे ही इस घटना का पता लोगों को चला तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ उठी। हर किसी की आंखे नम हो गई और शोक व्यक्त करने के लिए विक्रमजीत के घर पहुंच रहा है। 5 दिन पहले ही वड़िंग खेड़ा गांव के युवक की भी कनाडा में सड़क एक्सीडेंट में मौत हुई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post