Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में दर्दनाक हादसा, नहर में कार गिरने से युवक की मौत, साथियों के सीख रहा था ड्राइविंग

बठिंडा में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ड्राइविंग सीख रहे तीन युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सरहिंद-कैनाल में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

देर रात हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार तीनों युवक रात के समय एक साथ ड्राइविंग सीख रहे थे। अभ्यास के दौरान कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे नहर में जा गिरी, जिससे 40 वर्षीय अली अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुख्तियार अंसारी और मोहम्मद अंसारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार हादसा देर रात करीब 12 बजे के बाद हुआ। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post