Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

सुखबीर बादल का मास्टरस्ट्रोक : 2027 में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के गढ़ में सीधी चुनौती

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने यह साफ कर दिया है कि वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। सुखबीर बादल अब तक जलालाबाद से चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं, जहां से उन्होंने 2009 का उपचुनाव, फिर 2012 और 2017 के चुनाव जीते थे। हालांकि, 2022 में उन्हें जलालाबाद से हार का सामना करना पड़ा।

गिद्दड़बाहा का राजनीतिक इतिहास
गिद्दड़बाहा सीट अकाली राजनीति के लिए कोई नई जगह नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। दूसरी ओर, यह सीट पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा वड़िंग का राजनीतिक केंद्र बनी हुई है। पिछली बार यहां उपचुनाव में कांग्रेस ने अमृता वड़िंग को उतारा था, लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी।

लंबी सीट पर अभी तस्वीर साफ नहीं
बादल परिवार की पारंपरिक सीट लंबी मानी जाती है, लेकिन पिछले चुनाव में यहां भी पराजय मिली थी। इस बीच चर्चा यह भी है कि सुखबीर बादल की पत्नी और केंद्रीय नेता हरसिमरत कौर बादल लंबी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि वह वर्तमान में सांसद हैं, इसलिए यह अभी तय नहीं है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना
अगर हरसिमरत कौर बादल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो राजनीतिक हलकों में यह संभावना मजबूत हो रही है कि सुखबीर बादल 2027 में दो सीटों गिद्दड़बाहा और लंबी से चुनाव लड़ सकते हैं। इससे आने वाले महीनों में पंजाब की राजनीति में नई हलचल देखने को मिलेगी।


63

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934