Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास खौफनाक एक्सीडेंट, तेज़ रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी, 2 लड़कियों समेत 5 की मौत

लुधियाना में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 युवक और 2 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

किसी का सिर फटा तो किसी का धड़ हुआ अलग
पुलिस के अनुसार, हादसा बेहद दर्दनाक था। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। शवों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। किसी का सिर बुरी तरह फट गया था, तो किसी की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। रात करीब 1 बजे दो एंबुलेंस की मदद से शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

शॉपिंग का बहाना बनाकर घर से निकले थे मृतक
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। इनमें अजीत नगर निवासी सिमरन उर्फ सिम्मू, कोठे खंजूरा निवासी सतपाल सिंह (सूखा) और वीरू शामिल हैं। वहीं, जान गंवाने वाली नाबालिग लड़कियों में से एक मोगा और दूसरी तलवंडी की रहने वाली बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, सभी घर से यह कहकर निकले थे कि वे शॉपिंग करने जा रहे हैं, लेकिन देर रात यह हादसा हो गया। सतपाल सिंह डीजे (DJ) का काम करता था, उसके पिता हलवाई हैं। वहीं वीरू कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता था, पिता ड्राइवर हैं। वहीं सिमरन के पिता सेना से रिटायर्ड हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की जानकारी मिलते ही थाना लाडोवाल के एएसआई कश्मीर सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


58

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147270