Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सोशल मीडिया पर ‘स्टार’ बनने की कोशिश पड़ेगी महंगी! पंजाब पुलिस कर्मियों पर सख्त नए नियम लागू

पंजाब पुलिस ने अपने कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर वर्दी पहनकर रील बनाने और पोस्ट करने पर सख्त पाबंदी लगा दी है। अक्सर देखा गया है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर डांस और भंगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, जिससे पुलिस की छवि पर असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह कड़ा फैसला लिया है ताकि पुलिस बल में अनुशासन और वर्दी की गरिमा बनी रहे।

अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश
डीजीपी दफ्तर की ओर से जारी निर्देशों में पंजाब के सभी उच्च अधिकारियों को अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। आदेशों के मुताबि अब कोई भी पुलिस मुलाजिम वर्दी में निजी मनोरंजन के लिए वीडियो या रील नहीं बना सकेगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि इन नियमों का पालन हर स्तर पर कड़ाई से किया जाए और कोताही न बरती जाए।

नियम तोड़ने पर होगी तुरंत कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए स्टेट साइबर क्राइम विंग को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो पुलिसकर्मियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखेगी। जारी आदेशों में साफ कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की वर्दी का सम्मान सर्वोपरि है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post