Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

RBI ने रेपो रेट घटाया: लोन होंगे सस्ते, घटेगी EMI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद रेपो रेट अब 5.25% हो गया है। इस कदम से आने वाले दिनों में आम लोगों के लिए लोन सस्ते हो जाएंगे और उनकी मौजूदा मासिक किस्त (EMI) में भी कमी आएगी।

मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी का फैसला
रेपो रेट में कटौती का यह फैसला RBI की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को इस कटौती की जानकारी दी। रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कमर्शियल बैंकों को लोन देता है।

बैंकों और लोगों को मिलता है फायदा
जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है। बैंक इस कम लागत का फायदा अपने ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
इस कटौती के परिणामस्वरूप, होम लोन और ऑटो लोन जैसे रिटेल लोन की ब्याज दरें 0.25% तक सस्ती हो जाएंगी। इस कटौती का फायदा नए लोन लेने वाले और मौजूदा ग्राहक दोनों को मिलेगा।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post