Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : पटियाला सवारियों से भरी Orbit Bus बनी आग का गोला, बाल-बाल बची लोगों की जान; देखें Video


पटियाला के चन्नों गांव  के पास प्राइवेट ऑर्बिट बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान बस में 20 से 25 सवारियां मौजूद थी। इस दौरान अचानक बस में आग लग गई और बस आग का गोला बन गई। 

घटना के दौरान सवारियों में हड़कंप मच गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बस में लगी आग का धुंआ दूर से दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post