Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Breaking : पंजाब में PRTC बस पर अंधाधुंध फायरिंग, शीशों पर गोलियों के निशान

पंजाब के फिरोजपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की एक बस पर तीन बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। यह बस फाजिल्का की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 25 से 30 यात्री मौजूद थे। अचानक हुई गोलीबारी से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री चीखते-चिल्लाते बाहर झुक गए।

बाइक सामने लाकर चलाईं गोलियां

चश्मदीद के अनुसार, बस अपने रूट पर आगे बढ़ रही थी कि तभी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आए और वाहन के सामने आकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे बस के आगे और साइड में नुकसान हुआ। बस के शीशों पर गोलियों के साफ-साफ निशान दिखाई दिए, जो घटना की गंभीरता बताते हैं।

हमलावर फरार, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में नाका व जांच तेज कर दी गई। फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267984

Share this Post