Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में शादी का पैलेस बना रणभूमि : दुल्हन की एंट्री से ठीक पहले 2 गैंग में चली 30 राउंड गोलियां, 2 की मौत

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में बीती रात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। एक शादी समारोह के दौरान दो गुटों में हुई गैंगवार के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दूल्हे की मौसी और उसके एक दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि और जांच में जुटी है।

दुल्हन की एंट्री से पहले मची भगदड़
दूल्हे वरिंदर कपूर ने बताया कि शादी में करीब 1000 मेहमानों का इंतजाम था। पैलेस में दुल्हन की एंट्री होने ही वाली थी कि अचानक गोलियां चलने लगीं। दूल्हे के मुताबिक, उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन थे, लेकिन जान बचाने के लिए उन्हें भी छुपना पड़ा। इस गोलीबारी में उनकी मौसी नीतू और बचपन के दोस्त वासु की जान चली गई। आज रिसेप्शन पार्टी होनी थी, लेकिन अब परिवार गहरे सदमे में है।

अंकुर और शुभम मोटा गैंग में भिड़ंत
सूत्रों के मुताबिक, यह झगड़ा अंकुर और शुभम मोटा गैंग के बीच हुआ। दोनों गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके तुरंत बाद वहां फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर 30 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं।

विधायक की मौजूदगी में हुई वारदात
जिस वक्त यह घटना हुई, वहां करीब 700 से 800 मेहमान मौजूद थे। खास बात यह है कि लुधियाना नार्थ से विधायक मदन लाल बग्गा भी समारोह में उपस्थित थे। पैलेस के हलवाई जसविंदर सिंह ने बताया कि रात के करीब 12:45 बजे अचानक "भागो-भागो" की आवाजें आने लगीं। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे और यह अफरा-तफरी करीब आधे घंटे तक चली।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की असली वजह और हताहतों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि जल्द की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218799

Share this Post