Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में घर बैठे भी करवा सकते हैं रजिस्ट्री , CM मान ने किया ऐलान

पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को फतेहगढ़ साहिब में ‘ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम’ की शुरुआत की। सीएम मान के अनुसार, इस नई प्रणाली के लागू होने से अब रजिस्ट्री का पूरा काम सिर्फ 20 मिनट में निपटाया जा सकेगा।

टोकन सिस्टम और ड्राफ्ट घर से तैयार करने की सुविधा
नई व्यवस्था में लोगों को दफ्तरों में लंबी लाइनों में खड़े नहीं होना पड़ेगा। नागरिकों को एक टोकन के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए तय समय दिया जाएगा, जिससे भीड़ और देरी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही लोग चाहें तो रजिस्ट्री का ड्राफ्ट घर पर ही तैयार कर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।

भ्रष्टाचार पर सख्ती और घर तक सेवा
सीएम मान ने बताया कि इस सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी कर्मचारी या बिचौलिया तय शुल्क से अधिक पैसे की मांग नहीं कर सकेगा। अगर ऐसा होता है, तो लोग तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा विशेष अनुरोध पर सरकारी कर्मचारी रजिस्ट्री मशीन लेकर लोगों के घर जाकर भी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268020

Share this Post