Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में एक ही स्कूल की 2 छात्राएं लापता पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में एक ही स्कूल की 2 छात्राएं लापता

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नॉर्थ हलके से एक ही स्कूल में पढ़ने वाली 2 छात्राओं का तथा कथित तौर पर अपहरण का मामला सामने आया है। लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि दो मुस्लिम युवक उनकी बेटियां को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि घटना 20 नवंबर की है लेकिन पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मामला भाजपा के सीनियर नेता के.डी.भंडारी तक पहुंचाया गया। शनिवार को केडी. भंडारी थाना एक पहुंचे और सारा मामला जान कर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से फोन पर बात की। के.डी. भंडारी ने बताया कि दोनों लड़कियां शहीद भगत सिंह कालोनी और दादा कालोनी की रहनी वाली है लेकिन एक साथ एक ही स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती है।

उन्होंने कहा कि लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिवार वालों ने आरोप लगाए कि दो मुस्लिम लड़के कई दिनों से उनकी बेटियों के पीछे लगे हुए थे जिनका उन्होंने बाइक का नंबर भी नोट किया था लेकिन उसके बाद नहीं दिखाई दिए। 20 नवंबर को जब लड़कियां गायब हुई तो उसके बाद भी उन लड़कों को नहीं देखा गया।

उन्होंने शक जताया कि कहीं उक्त युवक उनकी बेटियों के साथ कुछ गलत न कर दें। के.डी. भंडारी ने कहा कि 20 नवम्बर को ही थाना एक की पुलिस को शिकायत दी और लड़कों के मोबाइल नंंबर समेत बाइक का नंबर भी दिया लेकिन नीचे लैवल पर ही बात दबा दी गई और कोई एक्शन नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि सी.पी. के ध्यान में मामला लाया गया है। उधर थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक लड़की उनके थाने के इलाके में रहती थी जबकि दूसरी लकड़ी थाना आठ के इलाके की थी। जिस स्कूल में वह दोनों पढ़ती थी वह थाना आठ के इलाके में है, जिसके चलते उक्त शिकायत थाना आठ की पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268756

Share this Post