Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर नगर निगम की चौथी मंजिल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, अस्पताल में हालत नाजुक

जालंधर नगर निगम की आज दोपहर हाउस मीटिंग शुरू होने जा रही है। लेकिन इस हाउस मीटिंग से पहले नगर निगम की चौथी मंजिल से व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इस घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि व्यक्ति के छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लेकिन बताया जा रहा हैकि व्यक्ति नगर निगम का कर्मी नहीं है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर सभी सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उसके बावजूद एबुलेंस नहीं आई। जिसके बाद राहगीर की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए छोटे हाथी में उपचार के लिए ले जाया गया।

मौके पर मौजूद चश्मदीद नीतिन ने बताया कि वह एक्टिवा ठीक करवाने के लिए आया था। इस दौरान उसने देखा कि व्यक्ति ग्रिल फांदकर गया और उसके बाद वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। व्यक्ति के अनुसार आधे घंटे तक एंबलुेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने छोटे हाथी चालक को रोककर उसमें घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई।

दूसरी ओर एएसआई सेवा सिंह ने कहा कि नीतिन ने उन्हें घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो तब तक पुलिस के दूसरे अधिकारी घायल व्यक्ति को पहले ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। उन्होंने कहा कि छलांग लगाए जाने के मामले की जांच की जा रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218646

Share this Post