Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास चलते ट्रक में लगी आग  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास चलते ट्रक में लगी आग 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : वेरका मिल्क प्लांट के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। लोगों ने जैसे ही ट्रक के पीछे से धुआं निकलते देखा तो तुरंत ट्रक ड्राइवर को सूचना दी जिसके बाद ट्रक रोका गया लेकिन देखते ही देखते ट्रक को आग की लपटों में घेर लिया। ट्रक में जिम का सामान का सामान था जो लगभग सारा जलने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

जानकारी देते ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह लैदर कॉम्पलैक्स से जिम का सामान लोड कर जा रहा था लेकिन जैसे ही वेरका मिल्क प्लांट के पास पहुंचा तो ट्रक के पीछे बने कैबिन में आग लग गई। लोगों ने ट्रक रुकवा कर दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। अशंका जताई जा रही है कि ट्रक के कैबिन में लोहे का काफी सामान था जो ट्रक चलते समय रगड़ खाता रहा और लगातार निकल रही रगड़ की चिंगारियों से आग लग गई। फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। गनीमत रही कि लोगों ने समय पर ही ट्रक चालक को सूचना दी जिसके चलते ट्रक चालक सुरक्षित बाहर आ गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264084

Share this Post