Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सफर करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी! आज इतने बजे बंद हो जाएंगी सरकारी बसें

पंजाब में आज दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज, पनबस (Punbus), और पीआरटीसी (PRTC) की बस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने सरकार द्वारा प्रस्तावित किलोमीटर स्कीम के विरोध में यह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

यूनियन का स्पष्ट आरोप है कि किलोमीटर स्कीम दरअसल निजी बस ऑपरेटरों को बढ़ावा देने की एक चाल है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

किलोमीटर स्कीम 'घाटे का सौदा
यूनियन नेताओं ने कहा कि वे पहले ही राज्य सरकार को यह बात साफ कर चुके हैं कि किलोमीटर स्कीम घाटे का सौदा साबित होगी। इसके बावजूद भी सरकार ने निजी बसों के टेंडर खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना जारी रखा। इसी के चलते यूनियन ने यह कड़ा कदम उठाया है।

कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की भी प्रमुख मांग
किलोमीटर स्कीम के विरोध के अलावा, यूनियन की एक और प्रमुख मांग कच्चे (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों को पक्का (स्थायी) करने की है। अपनी इन मांगों को लेकर यूनियन ने दोपहर 12 बजे से सभी बसें डिपो में खड़ी करने का फैसला लिया।

आज धरना, कल मुख्यमंत्री आवास का घेराव
हड़ताल के पहले दिन, सभी डिपो कमेटियों को अपने-अपने डिपो में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूनियन के सदस्य आज PRTC चेयरमैन, MD के आवास और हेड ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन और धरना देंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 257055

Share this Post