Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जेल से बाहर आए भाई ने बहन–जीजा के घर के बाहर चलाई गोलियां और बरसाई ईंटें  हमले के बाद आरोपित फरार, पुलिस जांच में जुटी पढ़ें पूरी खबर 

जेल से बाहर आए भाई ने बहन–जीजा के घर के बाहर चलाई गोलियां और बरसाई ईंटें 

हमले के बाद आरोपित फरार, पुलिस जांच में जुटी

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : बस्ती बावा खेल थाने से मात्र 200 मीटर दूरी पर स्थित मिट्ठू बस्ती में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भाई ने जीजा और साथियों सहित छोटी बहन और जीजा के घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपितों ने घर पर गोलियां चलाईं और ईंटें बरसा वह मौके से फरार हो गए। गोलियां चलने के बाद इलाके के लोग इकट्ठे हो गया जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित गुरदेव सिंह उर्फ रिंपी ने बताया कि आरोपित बहन का भाई है, जो चोरी और लूटपाट के मामले में सात महीने बाद जेल से जमानत पर बाहर आया था। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने एडवोकेट के माध्यम से उसकी जमानत लगवाने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने राहत नहीं दी। इसी रंजिश में साले ने अपने साथियों संग हमला कर दिया। गुरदेव सिंह के मुताबिक, घटना के समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाल खींचकर चोट पहुंचाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने ईंटें फेंकते हुए दो–तीन हवाई फायर भी किए। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए, तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की हालांकि पुलिस ने हवाई फायर की बात से इनकार करते हुए इसे घरेलू विवाद बताया है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264084

Share this Post