Fri, 19 Jun 2026

मेडिकल करवाने गई पुलिस को नशा तस्कर धक्का दे भागा, तलाश में जुटी पुलिस टीमें पढ़ें पूरी खबर 

मेडिकल करवाने गई पुलिस को नशा तस्कर धक्का दे भागा, तलाश में जुटी पुलिस टीमें

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को शनिवार दोपहर थाना रामामंडी की पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची तो एक आरोपित को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपित के भागने के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एसआइ नरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सूर्य एन्क्लेव के पास नाकेबंदी की हुई थी। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर जैमल नगर के रहने वाले लवप्रीत सिंह और सतोखपुरा के मोहम्मद खालिम को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को शनिवार दोपहर अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गई थी, जहां लवप्रीत सिंह पुलिस को धक्का देकर निकल हो गया। पुलिस ने पीछा किया और शोर मचाया लेकिन आरोपित भागने में कामजाब हो गया। भागते हुए आरोपित घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। थाना रामामंडी की पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए देर शाम तक जुटी रही लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।


860

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167868