Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर पुलिस ने एक किलो अफीम सहित चार को किया काबू, हथियार बरामद  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर पुलिस ने एक किलो अफीम सहित चार को किया काबू, हथियार बरामद 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर थाना आठ की पुलिस ने गश्त के दौरान वारदात की फिराक में घूम रहे चार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल, पांच कारतूस और एक किलो अफीम बरामद की है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान सोढल नगर के रहने वाले मोहित, हरीश कुमार, जसवीर ठाकुर और दीपक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआइ अवतार सिंह अपनी टीम सहित फोकल प्वाइंट इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपितों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और एक किलो अफीम बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264085

Share this Post