Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी गायक हसन मानक गिरफ्तार, क्यों..., जाने वजह पढ़ें पूरी खबर 

पंजाबी गायक हसन मानक गिरफ्तार, क्यों..., जाने वजह

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : पंजाबी संगीत जगत के जाने-माने गायक हसन मानक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फगवाड़ा पुलिस ने हसन मानक को एक 5–6 महीने पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एक विदेशी महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। 

 

मामला क्या है?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विदेश में रहने वाली महिला जसप्रीत ने हसन मानक पर धोखे से दूसरी शादी करने और आर्थिक ठगी के आरोप लगाए हैं। जसप्रीत ने बताया कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया के ज़रिए दोनों की दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार के रिश्ते में बदल गई। गायक ने उसे भरोसे में लेकर लाखों रुपये ठग लिए, जो कभी शॉपिंग के नाम पर, तो कभी गिफ्ट्स या ट्रिप्स के नाम पर मांगे गए थे।

फगवाड़ा पुलिस ने बताया कि जसप्रीत की शिकायत पर जांच कई महीनों से चल रही थी। गायक को कई बार थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसने बार-बार बुलावे की अनदेखी की। पुलिस के अनुसार, आज उसे गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264084

Share this Post