Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP विधायक रमन अरोड़ा से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, शिकायत दर्ज पढ़ें पूरी खबर 

AAP विधायक रमन अरोड़ा से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, शिकायत दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को शनिवार सुबह विदेशी नंबर से वाट्सएप पर काल आई। काल करने वाले ने उन्हें धमकी देते हुए पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की। आरोपित ने पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

इसके बाद रमन अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि वह शनिवार सुबह उठे तो उन्हें विदेशी नंबर 1) 236 234-7075 से वाट्सएप पर काल आई, लेकिन उन्होंने काल उठाई नहीं।

कुछ समय के बाद दोबारा फिर उसी नंबर से काल आई तो उन्होंने उठा ली। उनके फोन उठाते ही सामने से व्यक्ति ने उन्हें धमकी देकर फिर पांच करोड़ रुपये मांगे। पैसे न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी। रमन अरोड़ा ने बताया कि उनके पास पुलिस सिक्योरिटी नहीं है। धमकी भरी काल आने बाद वह खुद को खतरे में महसूस कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267939

Share this Post