Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

छोटी बहन के जन्मदिन पर केक काटने से पहले बड़ी बहन ने यह क्या कर लिया  देखकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर 

छोटी बहन के जन्मदिन पर केक काटने से पहले बड़ी बहन ने यह क्या कर लिया 

देखकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : ग्रोवर कॉलोनी में एक 21 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान रानो के रूप में हुई है, जो अपनी मां और बहन के साथ उसी कोठी में काम करती थी। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि कोठी का मालिक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मां ने बताया कि उनकी बेटी से छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुई थी। वहीं घटना के दिन रानो अपनी छोटी बहन के जन्मदिन के लिए केक लाने वाली थी, लेकिन उससे पहले उसने आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रानो फंदा लगाने से पहले सीढ़ी लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। उसने कोठी के सर्वेंट रूम में फांसी लगाई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261523

Share this Post