Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बच्चों को फोन देने वाले पेरेंट्स ध्यान दें! जालंधर में 10 साल के बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल

जालंधर के संग ढेसियां गांव में मोबाइल फोन फटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 10 साल का बच्चा बाथरूम में मोबाइल चला रहा था, तभी अचानक फोन उसके हाथ में फट गया। धमाके की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत बाहर निकाला।

हादसे में बच्चे का हाथ झुलसा
परिवार के सदस्य छोटू यादव ने बताया कि विस्फोट के बाद बच्चे का हाथ जल गया। जब मां बाथरूम में पहुंची तो फोन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। परिवार ने बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पेरेंट्स के लिए चेतावनी बना मामला
बच्चे के पिता ने कहा कि यह हादसा सभी माता-पिता के लिए एक सबक है। बच्चों को मोबाइल फोन देने के बजाय उन्हें खेलकूद और बाहरी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल न केवल आंखों के लिए हानिकारक है, बल्कि कभी-कभी जानलेवा हादसों की वजह भी बन सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259260

Share this Post