अमृतसर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, यात्रा से पहले जरूर चेक करें फ्लाइट की टाइमिंग
पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पहले से महंगा हो गया है। राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने ड्राइविंग टेस्ट की फीस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब लाइसेंस टेस्ट देने वालों को पहले की तरह 35 रुपए नहीं, बल्कि 62 रुपए का शुल्क देना होगा।
प्रशासनिक खर्चों का दिया गया हवाला
विभाग का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक खर्चों में हुई बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पहले पोस्ट फीस 35 रुपए थी, जिसे अब 27 रुपए बढ़ाकर 62 रुपए कर दिया गया है। यह नई दरें पूरे पंजाब में एक साथ लागू होंगी।
जनता में बढ़ी नाराजगी
फीस बढ़ने के बाद लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है। कई वाहन चालकों और आवेदकों ने कहा है कि पहले ही पेट्रोल-डीजल और गाड़ियों के खर्चे बढ़ रहे हैं, ऐसे में लाइसेंस फीस में इजाफा आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।




Comments
No comments yet.