Fri, 19 Jun 2026

जालंधर में गोली चलने से व्यक्ति की हुई मौत पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में गोली चलने से व्यक्ति की हुई मौत

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर के काला संघिया रोड पर बुधवार शाम को गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हों गई। घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एनक्लेव कॉलोनी में हुई है। मृतक की पहचान हरीष चंद्र उम्र 72 साल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट सर्वणजीत सिंह ने बताया कि काला संघिया रोड पर स्थित अमन एंक्लेव में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली चलने के सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृत्क अपने लाइसेंसी 12 बोर घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था। जिसको लेकर अचानक गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।


850

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167868