Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में AAP MLA रमन अरोड़ा को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने इतने करोड़ रुपए की मांगी फिरौती

जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ 5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। यह धमकी किसी और को नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में फंस चुके सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा को दी गई है। रमन अरोड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दे दी है।

8 नवंबर को आई थी फिरौती की कॉल
बताया जा रहा है कि विधायक रमन अरोड़ा को विदेशी नंबर से फिरौती मांगी गई है। पहली बार जब फोन आया तो उन्होंने नहीं उठाया और जब दूसरी बार फोन आया तो विधायक को गैंगस्टर ने धमकी दी। गैंगस्टर ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
विधायक की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले पर अभी तक न तो रमन अरोड़ा का कोई बयान सामने आया है और न ही पुलिस की तरफ से।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218646

Share this Post