Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

लाल किला ब्लास्ट के बाद पंजाब-हिमाचल में हड़कंप! रेड अलर्ट जारी, सीमाओं पर सख्ती

 दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों (CP) और एसएसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

वाहनों और संदिग्धों की जांच तेज

पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिलों और प्रमुख शहरों में वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्ध लोगों पर खास निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

चंडीगढ़ और हिमाचल में भी बढ़ाई गई सतर्कता

दिल्ली ब्लास्ट के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिमाचल के डीजीपी अशोक तिवारी ने राज्य के सभी एसपी को सतर्क रहने और सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

दिल्ली में शाम 6:52 बजे हुआ धमाका

बता दें कि सोमवार शाम करीब 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास चलती कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी जल गईं।

11 लोगों की मौत, 24 घायल 3 राज्य हाई अलर्ट पर

अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


53

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147438