Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस ने सात नशा तस्करों को दबोचा पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस ने सात नशा तस्करों को दबोचा

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के तीन थानों की टीमों ने सात नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि आरोपित जल्द अमीर बनने की चाह में आरोपित नशा तस्करी की राह पर चल पड़े थे। आरोपित राजन सभरवाल से आठ ग्राम हेरोइन चरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि वह धानकियां मोहल्ला के परने वाले मोहित, सोनू और नरेश मार के साथ मिलकर सप्लाई लेता था। पुलिस ने तीनों को केस में नामजद कर लिया है, लेकिन सभी फरार चल रहे हैं। इसी तरह नानक पिंडी रोड के पास सन्नी को दबोच कर तलाशी के दौरान छह ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, आरोपित वरिंदर को महक रैस्टोरेंट के पास दबोच कर सात ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना केंट के जांच अधिकारी गुरदीप चंद ने आरोपित जसवीर सिंह से सात हेरोइन बरामद की।

 

पुलिस टीम ने देमोरिया पुल के पास नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 21 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपितों की पहचान गुरदीप लाल निवासी कपूर पिंड और पलविंदर सिंह निवासी इस्लामाबाद, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना डिवीजन नंबर छह क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मान नगर के पास नाकाबंदी के दौरान अश्विनी कुमार उर्फ लड्डू निवासी बूटा पिंड को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कमिश्नर घनप्रीत कौर का कहना है कि शहर में नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261523

Share this Post