सीधी जिले मे भ्रस्ट्राचार नही करने दूंगा चाहे पत्नी ही सरपंच क्यों न हो : यज्ञ नारायण तिवारी
फर्जी डेटिंग एप्स के झांसे में फंसकर गंवा रहे इज्जत व पैसा
इंटरनेट मीडिया पर लोग सेक्सटार्शन का हो रहे शिकार, फोटो वायरल होने पर खत्म हो जाती है सोशल लाइफ
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : इंटरनेट मीडिया पर डेटिंग व चैट एप्स के जाल में फंसकर सैकड़ों लोग सेक्सटार्शन में का शिकार हो रहे हैं। इन एप्स के जरिये लोगों की तस्वीरों व वीडियो का दुरुपयोग कर धमकी देकर पैसे की मांग की जाती है। यह सिर्फ ठगी नहीं है, इससे पीड़ित की इज्जत, रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य भी तार-तार हो जाते हैं। ठग इंटरनेट मीडिया पर किसी को भरोसे में लेकर पहले उसे वीडियो काल करते हैं या फोटो लेकर बाद वीडियो को गलत तरीके से एडिट करके उसे संदेश भेजकर धमकाते हैं कि यदि पैसे नहीं दोगे तो यह वीडियो सबको भेज दूंगा। वीडियो या फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित की सोशल लाइफ पूरी तरह खत्म हो जाती है। कई लोगों के घर टूट जाते हैं और कई लोग घर से बाहर निकलने तक की हिम्मत खो देते हैं। डाक्टरों का कहना है
कि ऐसे फोन आने पर मन शांत रखें। अगर कोई आपसे पैसों की मांग कर रहा है तो परिवार वालों से बात करें और सुबूतों के साथ पुलिस को शिकायत दें। ऐसे साइबर ठगों को पैसे न दें।
इन वातों का रखें ध्यान
फोन पर अगर आपको कोई धमकी दे तो शांत रहें।
धमकी वाले संदेशों और लिंक / फाइल्स के स्क्रीनशाट लें, पुलिस को शिकायत दें।
निजी तस्वीरें/वीडियो साझा करने से पहले सोचें।
छोटी सी गलती जीवनभर के लिए महंगी पड़ सकती है।
अजनबियों से डिजिटल आत्मीयता साझा करने से बचें।
किसी भी परिस्थिति में व्यक्ति तुरंत देनदारियों या फिरौती का भुगतान न करें।
केस नंबर 1
व्यक्ति को दो मिनट की काल के बाद भेजे आपत्तिजनक वीडियो
अबादपुरा के रहने वाले 40 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक को छह महीने पहले फेसबुक पर लड़की की तस्वीर लगी आइडी से रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया और फिर कुछ घंटों के अंदर उस आइडी से उसकी सारी तस्वीरों को लाइक किया गया और बाद उसी आइडी से मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने उसे खुद को दिल्ली की रहने वाली ईशा बताया। दोनों में एक घंटे तक मैसेज पर बात हुई। बाद में उसे वीडियो काल पर बात करने के लिए फोर्स किया गया। रेस्टोरेंट मालिक को वीडियो काल आई तो उसने उठा लिया। दूसरी ओर से उसे लड़की ने दो मिनट तक बात की। पांच घंटे के बाद मैसेज पर उसकी एडिट आपत्तिजनक वीडियो भेज कहा कि अगर 20 हजार रुपये खाते में नहीं डाले तो वह उसके वीडियो को दोस्तों और इंटरनेट पर वायरल कर देगी। रेस्टोरेंट मालिक ने पहले किसी नहीं बताया और 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद उससे दोबारा पैसों की मांग की गई। उसने पैसे नहीं दिए तो ठगों ने उसके वीडियो दोस्तों को भेज दिए। इसके बाद उसने उसने साइबर सेल को इसकी शिकायत दी।
केस स्टडी 2
डेटिंग एप इंस्टाल करने पर वीडियो भेजकर मांगे पैसे
संत नगर का रहने वाला 19 वर्षीय वह युवक निजी कालेज का छात्र है। इंस्टाग्राम चला रहा था कि उसे डेटिंग एप का विज्ञापन शो हुआ। उसने दिखाई दिए एप को अपने मोबाइल पर इंस्टाल "कर लिया। इंस्टाल करने के दौरान मोबाइल पर डिटेल मांगी गई तो उसने सारा कुछ भर दिया। अगले दिन उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। अकाउंट हैक होने के बाद उसके वाट्सएप नंबर पर ठगों ने एडिट आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज सेक्सटार्शन करना शुरू कर दिया। युवक ने पूछा तो दूसरी तरफ से पैसों की मांग की गई। उसने अपने साथ हो रहे सेक्सटार्शन के बारे में परिवार को नहीं बताया, न आरोपितों को पैसे दिए। इसके बाद उसकी तस्वीरों को वायरल कर दिया गया। फोटो वायरल होने के बाद युवक ने कालेज जाना बंद कर दिया और पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। वहां से उसकी शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने दो महीने जांच के बाद 19 नवंबर 2024 को आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की आरोपितों का नंबर उत्तर प्रदेश का निकला।
केस स्टडी 3
वीडियो दोस्तों को भेजे तो घर से निकलना किया बंद
अजीत नगर निवासी 25 वर्षीय युवक कोरियर डिलीवरी का काम करता था। एक साल पहले इंटरनेट मीडिया चलाते समय डेटिंग एप के बारे में पता चला। इसके बाद उसने एप को मोबाइल में इंस्टाल कर लिया। एप के जरिए उसकी दोस्ती पूजा नाम की लड़की से हुई। वह लड़की से वीडियो काल पर बात कर रहा था तो लड़की अश्लील हरकतें कर रही थी। अगले दिन
उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो आए। वीडियो भेजने वाले ने 30 हजार रुपये की मांग की, लेकिन पैसे न होने के कारण उसने मना कर दिया। इस पर उसके वीडियो दोस्तों को भेज दिए गए। वीडियो वायरल होने के बाद दोस्त उसका मजाक उड़ाने लगे, जिस कारण उसने घर से निकलना बंद कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। घरवालों से बात भी करनी बंद कर दी। इसके बाद जब परिवार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बैंक से लोन लेकर उसे जालंधर से दुबई काम के लिए भेज दिया।


Comments
No comments yet.