Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में लम्मा पिंड के पास ट्रक पलटा, नेशनल हाईवे पर लगा जाम

जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास शुक्रवार सुबह-सुबह स्कूल बस की फेंट लगने के कारण पेट का ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। स्कूल बस मौके से चली गई लेकिन पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज बस की हल्की टक्कर से बस की खिड़की टूट गई और ट्रक पलटी खाकर गिर गया। 

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करके ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवाया।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि पेंट का ट्रक अमृतसर से लुधियाना की ओर जा रहा था। जब वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कैंब्रिज स्कूल की पीछे से आ रही कैंब्रिज स्कूल बस की फेंट लगने के कारण पेट के ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया। 

इसके बाद पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की भी हल्के से टक्कर लग गई और ट्रक पलटी खाकर गिर गया। उन्होंने कहा कि मौके पर क्रेन कब लाकर को सीधा कर दिया गया है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवा दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267935

Share this Post