Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

रिची केपी की मौत का मामला आरोपित प्रिंस को शरण देने वाला रिश्तेदार जसमीत सिंह गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर 

रिची केपी की मौत का मामला

आरोपित प्रिंस को शरण देने वाला रिश्तेदार जसमीत सिंह गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित प्रिंस के रिश्तेदार जसमीत सिंह को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जसमीत दिल्ली के प्रीतमपुरा का रहने वाला है और उस पर आरोप है कि वारदात के बाद जब प्रिंस फरार हुआ तो वह उसके पास आकर छिप गया था। हालांकि उसे जमानत मिल गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि जसमीत को पूरी जानकारी थी कि प्रिंस, हादसे के बाद फरार है और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी रही है। इसके बावजूद उसने आरोपित को अपने पास शरण दी और पुलिस से बचाने की कोशिश की। इस वजह से पुलिस ने जसमीत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से जसमीत फरार चल रहा था। मंगलवार शाम को उसने जालंधर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जसमीत से पूछताछ की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस ने फरारी के दौरान किन-किन स्थानों पर शरण ली। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या प्रिंस की फरारी के दौरान किसी और ने भी उसे सहायता दी थी। एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल का कहना है कि जसमीत की गिरफ्तारी डाल दी गई है।


61

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147471