Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में अकाली दल के युवा नेता पर फायरिंग, हालत गंभीर

अमृतसर में शुक्रवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता मखविंदर सिंह उर्फ मुक्खा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

भतीजी को बस पर चढ़ाने पहुंचे थे नेता
जानकारी के अनुसार, मखविंदर सिंह अपनी भतीजी पवनदीप कौर को बस पर चढ़ाने के लिए मरड़ी खुर्द पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने के बाद मखविंदर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल अस्पताल में मखविंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219685

Share this Post