Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नेशनल हाईवे पर बच्चों का खतरनाक स्टंट करते Video हुआ वायरल  पुलिस ने काटा चालान पढ़ें पूरी खबर 

नेशनल हाईवे पर बच्चों का खतरनाक स्टंट करते Video हुआ वायरल 

पुलिस ने काटा चालान

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर में नेशनल हाईवे पर कार में बैठे दो बच्चों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में बच्चे कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। इस वीडियो को एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर ट्रैफिक पुलिस को भेज दिया।

वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने तकनीकी माध्यम से गाड़ी का नंबर ट्रेस कर वाहन मालिक की जानकारी निकाली। इसके बाद चालक को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी किया गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो देखने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ वाहन सवारों के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। पुलिस ने चालक को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264021

Share this Post